CG Breaking : रिटायर्ड IAS गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, आदेश जारी
| आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक अनुभव को नीति निर्माण से जोड़ते हुए एक अहम निर्णय लिया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।