CG Breaking News : बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना...

सर्च ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Update: 2025-01-16 09:08 GMT

CG Breaking News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आज एक बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, और अन्य जिलों के सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

CG Breaking News : सुरक्षा बलों में डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 229 बटालियन शामिल है, जो सुबह 9 बजे से बीजापुर जिले के घने जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं।

CG Breaking News : इस दौरान, पुलिस और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, अभी तक एनकाउंटर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सर्च ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Tags:    

Similar News