CG Breaking News: भाटापारा थोक सब्जी मंडी में आग, लाखों के नुकसान की आशंका, मौके पर फायर ब्रिगेड
By : Dev Verma
CG Breaking News: बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में सोमवार सुबह नई थोक सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में रखी सब्जियां और सब्जी रखने के कैरेट जलकर खाक हो गए। आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
CG Breaking News: घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक व भाजपा नेता शिवरतन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीओपी सहित शहर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और आग बुझाने व भीड़ नियंत्रण में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।