CG Breaking : पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का नया शेड्यूल जारी, 30 दिसंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया...
| इसके अनुसार, 30 दिसंबर तक आरक्षण की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले जारी किए गए आरक्षण कार्यक्रम को रद्द कर दिया था और अब नया कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार, 30 दिसंबर तक आरक्षण की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा।
CG Breaking : इसके तहत, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष और जनपद सदस्य के लिए आरक्षण की अधिसूचना 28 और 29 दिसंबर को जारी की जाएगी। वहीं, सरपंच और पंच के लिए आरक्षण की जानकारी 29 दिसंबर को जारी होगी। आयुक्त ने बताया कि सभी सूचना का प्रकाशन आज ही किया जाएगा और आरक्षण की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। यह कदम पंचायत चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।