CG Breaking : मेकाहारा अस्पताल में तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर
| आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित मेकाहारा अस्पताल में अचानक तीसरी मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग ऑपरेशन थियेटर में लगी है। ऑपरेशन थियेटर के अंदर से धुआ निकलता देख मरीजों और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
CG Breaking : बता दें कि आग लगने की घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल है। अस्पताल स्टाफ भी सतर्कता बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं।