CG Breaking : भनपुरी के डामर कंपनी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
| आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित एक डामर (अस्फाल्ट) कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम लगातार प्रयास कर रही है। एहतियातन आसपास के इलाकों को सतर्क किया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।