CG Breaking : जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, उठीं आग की लपटें
| प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : जशपुर। जिले में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक प्राइवेट विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद पहाड़ से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो पूरे मंजर को और डरावना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे या कोई हताहत हुआ है या नहीं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।