CG Breaking : मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग से गिरफ्तार केरल की ननों को मिली जमानत, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला
| CG Breaking News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो ननों को बिलासपुर स्थित एनआईए कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। बता दें शुक्रवार को पीड़ित पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत
By : Pradeep Sharma
CG Breaking News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो ननों को बिलासपुर स्थित एनआईए कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। बता दें शुक्रवार को पीड़ित पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत आवेदन पर फैसले को सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने आज पीड़ितों की जमानत अर्जी को मंजूर कर दिया।
CG Breaking News : बता दें, 25 जुलाई को, नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को सुकमन मंडावी के साथ छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया था।
CG Breaking News : ऐसा स्थानीय बजरंग दल के एक पदाधिकारी की शिकायत के बाद किया गया था, जिसमें उन पर राज्य के आदिवासी बहुल नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया गया था।