CG Breaking : ज्वेलर्स संचालक पर नकाबपोशों ने किया हमला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत...

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

Update: 2025-01-05 12:21 GMT

CG Breaking : बिलासपुर। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के नए बस स्टैंड के पास अमृता ज्वेलर्स के संचालक पर नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया। यह वारदात तब हुई जब व्यापारी अपनी दुकान से बाहर निकल रहा था। हमलावरों ने पहले उसे चाकू और अन्य हथियारों से गंभीर रूप से घायल किया और बाद में उसकी क्रेटा कार को भी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG Breaking : इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नकाबपोश अपराधियों ने व्यापारी को निशाना बनाकर पहले हमला किया और फिर उसकी कार लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

Tags:    

Similar News