CG Breaking : IPS आशुतोष सिंह की CBI में SP पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, आदेश जारी
| आशुतोष सिंह का CBI में कार्यकाल ज्वाइनिंग तिथि से पांच वर्ष तक या अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के पद पर पोस्टिंग दी गई है। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को औपचारिक मंजूरी दी और राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर उन्हें रिलीव करने के निर्देश जारी किए। आशुतोष सिंह का CBI में कार्यकाल ज्वाइनिंग तिथि से पांच वर्ष तक या अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो।