CG Breaking : IAS यशवंत कुमार को सौंपा गया खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
| इस संबंध में सचिव मुकेश कुमार बंसल द्वारा राज्यपाल के नाम से और उनके निर्देशानुसार आदेश जारी किया गया है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार (IAS 2007 बैच) को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सचिव मुकेश कुमार बंसल द्वारा राज्यपाल के नाम से और उनके निर्देशानुसार आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, हिमशिखर गुप्ता (IAS 2007 बैच) को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, वे अपने अन्य दायित्वों, जैसे सचिव, श्रम विभाग और सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पदों पर पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
देखें आदेश-