CG Breaking : गृह विभाग से हटे IAS रमेश कुमार शर्मा, सहकारिता आयुक्त की मिली नई जिम्मेदारी
| आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने जारी किया है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत रमेश कुमार शर्मा को अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति की है। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने जारी किया है।