CG Breaking : IAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, अविनाश चंपावत सहित इनके कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारी...
| छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक कदम के तहत पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर उनकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी की है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक कदम के तहत पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर उनकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 को जारी आदेश में इन अधिकारियों के नाम और उनके नए दायित्वों का उल्लेख किया गया है। इस फेरबदल में 2003 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अविनाश चंपावत सहित अन्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।