CG Breaking : पैरावट में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर, देखें वीडियो...

पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Update: 2025-04-05 05:00 GMT

CG Breaking : सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में शनिवार दोपहर एक खतरनाक हादसा होते-होते टल गया। घर से सटकर रखे पैरावट (पुआल) के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण बांस के पेड़ से गुजर रही बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होने से यह आग भड़की। देखते ही देखते पैरावट के दो ढेर आग की चपेट में आ गए।

CG Breaking : स्थानीय लोगों के अनुसार, पैरावट के आसपास बिजली की लाइन से कई घर स्थित थे। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो यह एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था। सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक लिया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, जिससे स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

CG Breaking : प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज हवाओं ने आग को और भड़काने का काम किया, लेकिन दमकल टीम के समय पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Tags:    

Similar News