CG Breaking : मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराई, कई डिब्बे पटरी से उतरे, दर्जन भर से अधिक यात्री घायल
| आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।