CG Breaking : ईंधन टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर
| पलारी पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : बलौदाबाजार। जिले में पलारी थाना क्षेत्र के लवन-खरतोरा मार्ग पर ओडान सेमरिया के पास एक भयावह हादसा हुआ। रविवार, 5 जनवरी 2025 की देर रात एक ईंधन टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पलारी पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं।