CG Breaking : पटाखा गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की टीम मौके पर...
| आसपास के रहवासियों ने घटनास्थल से दूरी बना ली है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : बिलासपुर। बिलासपुर शहर के जगमल चौक स्थित पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग के बाद लगातार विस्फोट की आवाज गूंज रही है और धुंए का भारी गुबार गोदाम के बाहर निकल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है। घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
CG Breaking : आसपास के रहवासियों ने घटनास्थल से दूरी बना ली है। आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली करा लिया है। वहीं आग बुझाने का काम लगातार जारी है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तोरवा चौक से जगमल चौक वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि, बच्चों के पॉप पटाखे की पेटी को पटकने से गोदाम में आग लगी है।