CG Breaking : नक्सलियों की जवानों के बीच मुठभेड़ जारी, दो माओवादी हुए ढेर...
रेखापल्ली के घने जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ से सुरक्षा बलों की सतर्कता और साहस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-08 03:23 GMT
CG Breaking : बीजापुर। नक्सल प्रभावित पामेड़ क्षेत्र के रेखापल्ली के जंगलों में कोबरा 210 बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों की नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और अब तक की जानकारी के अनुसार, जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।
CG Breaking : बता दें कि पीएलजीए बटालियन के सदस्य इस मुठभेड़ में शामिल हैं और घटनास्थल पर मौजूद हैं। बीते काफी समय से सुरक्षाबल इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और लगातार उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। रेखापल्ली के घने जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ से सुरक्षा बलों की सतर्कता और साहस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
CG Breaking : सुरक्षा बलों का कहना है कि इस अभियान में नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से कदम उठाए जा रहे हैं और इस मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों का पलड़ा भारी है। स्थानीय लोगों को भी इस क्षेत्र में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, जबकि सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है।