CG Breaking : चुनाव के कारण स्थगित हुई विभागीय परीक्षा, नए तिथि की घोषणा बाद में...
| स्थगित परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य शासन ने विभागीय परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। गृह विभाग के विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। पहले विभागीय परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक निर्धारित किया गया था, लेकिन चुनावी प्रक्रिया के चलते यह परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है।
CG Breaking : परीक्षा का आयोजन तब किया जाएगा जब नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। स्थगित परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।
देखें आदेश कॉपी-