CG Breaking : डीएड अभ्यर्थियों को मिली राहत, सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति के आदेश जारी
| प्रदेश के डीएड अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। प्रदेश के डीएड अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए शिक्षा विभाग को सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुमति दे दी है। इसके तहत लगभग 2900 डीएड अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं बीएड अभ्यर्थियों की नौकरी जा सकती है।
देखें आदेश कॉपी-