CG Breaking : क्रॉस फायर में सीआरपीएफ जवान घायल, रायपुर किया जा रहा रेफर...
| घायल जवान को तुरंत बीजापुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के जवान मुकेश उरांव ड्यूटी के दौरान क्रॉस फायरिंग में घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब जवान की रायफल से गलती से गोली चल गई और उनके पेट में जा लगी। घायल जवान को तुरंत बीजापुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थिति गंभीर होने के कारण जवान को बेहतर उपचार के लिए चॉपर के जरिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।
CG Breaking : बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान मुकेश उरांव सिलगेर में 150वीं बटालियन में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान मोटरसाइकिल से जाते समय उनकी रायफल का स्टीकर गलती से दब जाने के कारण गोली चल गई।