CG Breaking : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने भरा नामांकन
| नामांकन के दौरान कांग्रेस नेताओं और विधायकों की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान कांग्रेस नेताओं और विधायकों की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।
विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करते समय नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक उनके साथ मौजूद रहे और उनका समर्थन जताया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से एक सीट फूलोदेवी नेताम और दूसरी केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर फूलोदेवी नेताम पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।