CG Breaking : छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर अभ्यावेदनों के लिए कमेटी गठित, आईएएस मनोज पिंगुआ बने अध्यक्ष...
| इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य ट्रांसफर आवेदनों और अभ्यावेदनों की निष्पक्ष जांच और सुनवाई करना है, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पर लगी रोक हटने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों से संबंधित अभ्यावेदनों की सुनवाई के लिए राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य ट्रांसफर आवेदनों और अभ्यावेदनों की निष्पक्ष जांच और सुनवाई करना है, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
देखें आदेश कॉपी-