CG Breaking : छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी, PMO में बने डिप्टी सेक्रेटरी
| जिसे प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। गौरतलब है कि वर्तमान में रवि मित्तल जनसंपर्क आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे जशपुर जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यों की सराहना की गई थी।