CG Breaking : मंदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, 15 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, शासन ने जारी किया आदेश...
| श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : राजिम। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम कुंभ कल्प मेले के दौरान शराब की बिक्री पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। यह आदेश 12 फरवरी से 26 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है। इस दौरान गरियाबंद जिले के राजिम, रायपुर जिले के गोबरा नवापारा और धमतरी जिले के मगरलोड सहित कुल 6 शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। शासन ने यह निर्णय मेले की धार्मिक गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है।
देखें आदेश कॉपी-