CG Breaking : नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट से 11 वर्षीय आदिवासी बच्ची बुरी तरह घायल
| ब्लास्ट इतना तेज था कि बच्ची का चेहरा और शरीर बुरी तरह से झुलस गया।
By : Rohit Banchhor
CG Breaking : सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के चिंतलनार के तिम्मापुरम गांव में एक आईईडी ब्लास्ट में 11 वर्षीय आदिवासी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। इस हादसे में बच्ची के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में कई गंभीर चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी ब्लास्ट उस समय हुआ जब बच्ची गांव के पास से गुजर रही थी। ब्लास्ट इतना तेज था कि बच्ची का चेहरा और शरीर बुरी तरह से झुलस गया।
CG Breaking : घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सीआरपीएफ हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से नक्सलियों की क्रूर मानसिकता को उजागर कर दिया है, जो निर्दोष बच्चों और आम नागरिकों को भी अपनी हिंसा का शिकार बना रहे हैं।