CG Board Result: 10वीं बोर्ड की टॉपर इशिका लड़ रही है कैंसर से जंग, लेकिन नहीं टूटने दिया हौसला
By : Vpb
Update: 2025-05-07 05:56 GMT
CG Board Result: कांकेर: जिले के परलकोट की बेटी इशिका बाला ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 99.16% अंकों के साथ राज्य मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोण्डाहुर, कोयलीबेड़ा की छात्रा इशिका, जो किसान शंकर बाला और इति बाला की सुपुत्री है, पिछले दो साल से ब्लड कैंसर से जूझ रही है।
CG Board Result: पिछले सत्र में बीमारी के कारण परीक्षा नहीं दे पाई थीं, लेकिन इस बार उन्होंने न केवल परीक्षा दी, बल्कि पूरे प्रदेश में टॉप किया। कैंसर से उनकी जंग अभी जारी है, लेकिन इस उपलब्धि ने उनके हौसले को दर्शाया है। इशिका के इस शानदार उपलब्धि के बाद उनके परिवार, गोण्डाहुर स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार कीर्तनीय और सभी शिक्षकों को बधाई की झड़ी लग गई है।