CG Assembly Budget Session: अवकाश के बाद विधानसभा का बजट सत्र कल से, अफीम कांड पर स्थगन ला सकता है विपक्ष

CG Assembly Budget Session

By :  Vpb
Update: 2026-03-08 16:01 GMT

CG Assembly Budget Session : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अवकाश के बाद 09 मार्च सोमवार से फिर शुरू होने जा रहा है। प्रश्नकाल में खाद्य तथा महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण विभाग से जुड़े सवाल सूचीबद्ध हैं। धान खरीदी से जुड़े मुद्दों पर भी विपक्षी कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। इस बीच दुर्ग जिले में सामने आए अफीम खेती के मामले को कांग्रेस पार्टी सदन में जोरदार तरीके से उठा सकती है।

CG Assembly Budget Session : सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सदस्य अफीम कांड को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाकर सदन में विस्तृत चर्चा की मांग कर सकते हैं। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को अफीम की खेती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम के पौधे बरामद किए हैं।

CG Assembly Budget Session : इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दुर्ग जिले के कांग्रेस नेताओं के साथ आरोपी भाजपा नेता के खेत पहुंचे थे, जहां विरोध-प्रदर्शन किया गया था। भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Tags:    

Similar News