CG Accident : खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत...

घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Update: 2024-12-30 06:52 GMT

CG Accident : रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ में आज सुबह खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG Accident : बता दें कि नवागढ़ निवासी गजानंद निषाद पिता 30 वर्ष जो ट्रैक्टर ड्राइवरी का काम करता है। आज सुबह लगभग 10 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत को जोतने गया था। खेत में कीचड़ ज्यादा होने के कारण अचानक ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। जिसे गजानंद निकालने की कोशिश कर रहा था, उसी समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गजानंद के ऊपर पलट गई। जिससे गजानंद बुरी तरह घायल हो गया।

CG Accident : घटना कि जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत कि तरफ दौड़ गये और गजानंद को निकालने कि कोशिश किये। गजानंद को निकालने के बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गजानंद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:    

Similar News