CG Accident : तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई, दो युवकों की गई जान...
फिलहाल पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-02 05:39 GMT
CG Accident : राजनांदगांव। शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें नगर निगम के सामने तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा आज तड़के सुबह 4 बजे का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
CG Accident : पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान आयुष रनसुरे 20 वर्ष और प्रतीत स्वामी निवासी स्टेशनपारा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक दिवाली की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए मोटर साइकिल पर घूमने निकले थे। दुर्घटना उस समय हुई जब वे चिखली ओवर ब्रिज से उतरकर शहर की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटर साइकिल की गति काफी तेज थी, जिसके कारण युवक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और बिजली के खंभे से जा टकराए। ठोकर इतनी भयंकर थी कि मोटर साइकिल दो भागों में बंट गई। इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों में दिवाली की खुशियों को मातम में बदल दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।