CG Accident : बाइक सवार को बचाने घर में घुसी SDM की कार, अफसर समेत 4 घायल

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की अहमियत को उजागर करती है।

Update: 2026-04-18 10:44 GMT

CG Accident : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में SDM की सरकारी कार अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसी।

जानकारी के अनुसार, अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे में SDM अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस घर में कार घुसी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

कलेक्टर ने तत्काल सभी घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की अहमियत को उजागर करती है।

Tags:    

Similar News