CG Accident : पीएचई विभाग के वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Update: 2026-05-03 12:39 GMT

CG Accident : गरियाबंद/छुरा। जिले के छुरा-राजिम मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ सफर कर रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News