CG Accident: बाजार से लौट रही महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, 3 की मौत, बिलासपुर नेशनल हाईवे जाम

गाड़ी के ड्राइवर को जमकर पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

Update: 2026-04-05 15:08 GMT

CG Accident: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 3 महिलाओं को कुचल दिया, हादसे में तीनों की जान चली गई। हादसा NH130 स्थित भिट्ठीकला में तब हुआ जब महिलाएं सब्जी खरीदकर बाजार से लौट रही थी। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर को जमकर पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के तेज रफ्तार स्कार्पियो (क्रमांक सीजी 15 ईएच 8874) अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी, तभी ग्राम भिट्ठीकला में 2 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और तीसरी महिला को रौंदा दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर रूक गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो से भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया और उसे तुरंत थाने भेजा। समाचार लिखे जाने तक 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। पुलिस ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News