CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर में टक्कर, एक की मौत, दो घायल
| बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर के परखच्चे उड़ गए।
By : Rohit Banchhor
CG Accident : बेमेतरा। नेशनल हाईवे-30 पर उमरिया चौक के पास सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और टैंकर की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद घायल एक व्यक्ति घंटों तक सड़क पर तड़पता पड़ा रहा, लेकिन एंबुलेंस देर से पहुंची। बाद में दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना खंडसरा चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।