CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे मृतक
| आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
By : Rohit Banchhor
CG Accident : डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डुबो दिया। ग्राम मुंदगांव के पास सुबह करीब 10 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे।
बता दें कि मृतकों की पहचान अमित साहनी निवासी कृष्णा नगर और सचिन यादव निवासी कुरूद, भिलाई के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना डोंगरगढ़ पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।