CG Accident : दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, 4 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त कि दोनों कारों के उड़ गए परखच्चे

Update: 2026-06-29 11:33 GMT

CG Accident : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) की तेज रफ्तार के बीच हुई भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कारों में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान कवर्धा जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है। वहीं अन्य चार घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

Tags:    

Similar News