CG Accident : बाइक और स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी घायल

आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Update: 2026-04-30 09:39 GMT

CG Accident : धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़, रायपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के लाल गंगा निवासी लालचंद नायक अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से गुजरा स्थित एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के पास जा रहे थे। जैसे ही वे सेमरा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि लालचंद नायक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उनकी पत्नी घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Tags:    

Similar News