CG 2nd Board Exam: 10वीं-12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी, जल्द जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड
माशिमं अब हर साल दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराएगी. पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित कराइ जाएगी. जबकि जून से जुलाई के बीच द्वितीय मुख्य परीक्षा होगी
By : Vpb
Update: 2024-07-06 03:16 GMT
CG 2nd Board Exam: रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा आयोजित जल्द होने वाली है. इस परीक्षा के लिए 82 हजार से अधिक आवेदन मिले है. दरअसल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पहली बार दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा साल में दूसरी बार आयोजित करा रही है. इससे पहले पहली बोर्ड परीक्षा मार्च महीने में आयोजित हुई थी जिसके लिए 6 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे.
CG 2nd Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि, आवेदन का यह आंकड़ा बढ़ सकता है. अभी सभी जिलो के जिला शिक्षा अधिकारियों से अंतिम सूची मांगी जा रही है. प्राप्त आवेदनों की संख्या को देखकर परीक्षा केंद्र तय की जाएगी. यह कार्य तीन से चार दिन में पूरा हो जाएगा.
CG 2nd Board Exam: बता दें, यह पहला मौका है जब दसवीं-बारहवीं की पूरक परीक्षा के बजाय दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आयोजित हो रही है. दूसरी बोर्ड परीक्षा में फेल, पूरक और जो पहली परीक्षा में पास हुए थे उन्हें भी श्रेणी सुधार का मौका दिया गया है. बता दें मार्च में हुई बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए थे. जबकि एक लाख 32 हजार से अधिक छात्र पूरक व अनुत्तीर्ण हुए थे.
इस दिन से होगी 10वीं-12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा
CG 2nd Board Exam: जानकारी हो कि, बारहवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगी. जबकि दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगी. बताते चलें कि, माशिमं अब हर साल दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराएगी. पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित कराइ जाएगी. जबकि जून से जुलाई के बीच द्वितीय मुख्य परीक्षा होगी.