Budget 2024 : किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर वित्त मंत्री का बड़ा एलान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार किसान उठा सकते हैं लाभ...
Budget 2024 : नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्र सरकार का बजट संसद में पेश किया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-23 10:18 GMT
Budget 2024 : नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्र सरकार का बजट संसद में पेश किया है। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाएं शुरु करने और पुरानी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही गई। बजट में 5 नए राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड शुरु करने और इस पर मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ावा देने की बात भी कही है।
Budget 2024 : बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार किसानों को कम ब्याज पर ऋण प्रदान करती है। कम ब्याज दरों के कारण, किसानों को ऋण पर ब्याज का कम भुगतान करना पड़ता है। इस योजना के तहत 3 लाख रुपए तक का लोन 4 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है। यह लोन किसान साहूकारों से मिलने वाले लोन की तुलना में काफी सस्ता होता है। केसीसी के तहत किसानों को आसानी से लोन मिल जाता है।
Budget 2024 : कौन से किसान कर सकते हैं अप्लाई?
केसीसी के लिए किसी भी प्रकार के किसान आवेदन कर सकते हैं। काश्तकार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। किसानों के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) या संयुक्त देयता समूह (जेएलजी) भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Budget 2024 : ये दस्तावेजों की होगी जरुरत-
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के इच्छुक किसान सीधा बैंक में जाकर फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या वोटर कार्ड जैसा पहचान पत्र, अपने पते का प्रमाण पत्र, भूमि स्वामित्व का प्रमाण, फसल पैटर्न और क्षेत्रफल की जानकारी लेकर बैंक में मौजूद प्रतिनिधि से मुलाकात कर आवेदन कर सकते हैं।
Budget 2024 : 10 मिनट में बनेगा केसीसी-
उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस प्रक्रिया के शुरु होते ही किसान को किसान क्रेडिट कार्ड मिलने का काम आसान हो जाएगा। मात्र 10 मिनट में ही किसान क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।