Breaking News : सीबीआई की कार्रवाई : SGST के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की रिमांड पर जेल...

इस घटना के बाद राज्य में अधिकारियों की रिश्वतखोरी के मामलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Update: 2024-11-30 09:11 GMT

Breaking News : रायपुर छत्तीसगढ़ में विशेष न्यायालय ने राज्य जीएसटी (SGST) विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा की गई थी, जिसने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए आरोपी अधिकारियों में रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक शामिल हैं।

Breaking News : इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने दवा कारोबारी राहुल वर्मा से 3 लाख रुपये की पेनल्टी का सेटलमेंट करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। वर्मा ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने पेनल्टी से बचने के लिए उनसे पहले 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई की कार्रवाई सीबीआई को मेडिकल व्यापारी राहुल वर्मा से मिली शिकायत के बाद, शुक्रवार को एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने 20 लोगों की तीन टीमों के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को वर्मा से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

Breaking News : सीबीआई ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। यह मामला छत्तीसगढ़ में सीजीएसटी विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी का पहला मामला है। अब सीबीआई इन दोनों अधिकारियों से जेल में पूछताछ करेगी, ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस घटना के बाद राज्य में अधिकारियों की रिश्वतखोरी के मामलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Tags:    

Similar News