Breaking News : कवर्धा। कवर्धा में एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्र ढोलढली के डोकरी घटिया पुल पर यह घटना घटी है।


Breaking News : बता दें कि पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान उफनती नदी को पार करते समय एक ट्रैक्टर जिसमें ईंट, सीमेंट और झाड़ लदे थे, नदी के तेज बहाव में बह गया। ट्रैक्टर में चालक सहित 6 लोग सवार थे। जिससे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। ट्रैक्टर चालक की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Breaking News : प्रशासन की चेतावनी-

जिला प्रशासन ने पहले ही उफनते नदी-नालों को पार करने से मना किया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जिले में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


Tags: