ब्रम्हकुमारी के दीदियों ने जेल में बंद कैदियों को बांधी राखी, उज्जवल भविष्य की कामना की
प्रवचन के माध्यम से जीवन जीने का तरीका बताई इस अवसर पर उनके साथ संस्था की अन्य भाई व बहन मौजूद थे।
By : Vpb
Update: 2024-08-18 03:59 GMT
डोंगरगढ़: हर साल की तरह इस साल भी प्रजपिता ब्रम्हकुमारी की बहनों ने डोंगरगढ़ के उप जेल में बंद कैदियों व जेलर सहित पूरे स्टाफ को राखी बांध कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व डोंगरगढ के उप जेल में बंद कैदियों को व जेल स्टाफ को प्रजपिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने आज राखी बांधी। प्रजपिता ब्रह्मकुमारी डोंगरगढ़ की दीदी युगेश्वरी ने ने बताया कि भाई-बहन के पवित्र पर्व पर जेल में बंद कैदियों को राखी बांध कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रवचन के माध्यम से जीवन जीने का तरीका बताई इस अवसर पर उनके साथ संस्था की अन्य भाई व बहन मौजूद थे।