Bomb threat on Air India plane: तिरुवनंतपुरम: मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दी गई है। विमान सुबह करीब 8 बजे उतरने वाला था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इसे एक आइसोलेशन पे में ले जाया गया है।

Bomb threat on Air India plane: इस विमान में 135 यात्री सवार थे, जिन्हें सावधानीपूर्वक विमान से निकाला जा रहा है। पायलट ने तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर धमकी की सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई की। अधिकारी धमकी के स्रोत की जांच कर रहे हैं और घटना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tags: