बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, नजूल भूमि को लेकर नया कानून, पट्टा धारियों को भू स्वामी बनाने, स्कूल-कॉलेज कैंपस में फ्री वाईफाई जैसे कई वादे, देखें निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का अटल संकल्प पत्र
रायपुर। BJP's Sankalp Patra released: बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर 36 पेज के घोषणा पत्र को अटल विश्वास
रायपुर। BJP's Sankalp Patra released: बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर 36 पेज के घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम से जारी किया। इस दौरान घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष अमर अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक सुनील सोनी मौजूद रहे। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है।
BJP's Sankalp Patra released: इस अवसर पर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ का एक ATM की तरह कांग्रेस ने इस्तेमाल किया। बीजेपी निकाय चुनाव में विकासशील नीति के साथ जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लूटो और बांटों का काम किया जिसके चलते काम थप्प हो गया था। नगरीय निकाय में विकास नहीं हो रहे थे। विकास को तेज करने के लिए जनता से बीजेपी ने सुझाव मांगे थे। जनता के सुझाव को अटल संकल्प पत्र में शामिल किया गया है।
BJP's Sankalp Patra released: अटल संकल्प पत्र घोषणाएं
1.नजूल भूमि को लेकर नया कानून बनाएंगे।
2.पट्टा धारियों को भू स्वामी बनाएंगे।
3.शहरी परिजयोजनाओं को तेजी से पूरा करने का संकल्प।
4.महिलाओं के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी दर 25 % तक की छूट दी जाएगी।
5.महापौर सम्मान निधि प्रत्येक निगम में दी जाएगी जिसके तहत एक लाख राशि दी जाएगी।
6.मूलभुत सुविधाओं को ठीक करेंगे।
7.महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
8.विद्यालय और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई फाई की व्यवस्था की जाएगी।
9.स्ट्रीट वेंडर के लिए 30 हजार तक सहायता दी जाएगी।
10.छात्रों के लिए फ्री सेनटरी नैफकिन की व्यवस्था होगी।
11.हर नगर निगम मे बर्तन बैंक होंगे।
12.हर घर कचरा बाल्टी मुहैया कराएंगे।
13.माय सिटी एप्प होगा जो निगम के सभी योजनाओं की जानकारी देंगे।
14-सिकल सेल मुक्त प्रदेश बनाएंगे।
15.प्रत्येक तालाब को सीवरेंज प्लांट से जोड़ेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है।