Bilaspur News : इस जिले में फैला डायरिया, 50 लोग आए चपेट में, 3 की हालत नाजुक...
| Bilaspur News : बिलासपुर। जिले के रतनपुर में डायरिया अपना पैर पसार चुकी है। खराब पानी की वजह से 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई।
By : Rohit Banchhor
Bilaspur News : बिलासपुर। जिले के रतनपुर में डायरिया अपना पैर पसार चुकी है। खराब पानी की वजह से 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें रतनपुर अस्पताल में 15 मरीज और 3 गंभीर मरीजों को सिम्स में भर्ती किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रविवार को रतनपुर का दौरा किया है।
Bilaspur News : बता दें कि रतनपुर के महामायापारा में रहने वाले 50 लोगों डायरिया की चपेट में आ चुके है। बिगड़ते हालत को देखते हुए सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव और डीएचओ डॉ. विनोद तिवारी ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया और घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने घरों में क्लोरिन की दवा का वितरण किया। साथ ही मरीजों को एंटी डायरियल और अन्य दवा देकर आराम करने की सलाह दी है।