भैसों के झुंड से टकराई बाइक, सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत
| पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
By : Rohit Banchhor
CG Accident : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। छत्तीसगढ़ के छुईखदान क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम ओटेबंद निवासी एक दंपति मोटरसाइकिल से खैरागढ़ की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक भैसों के झुंड से टकरा गई।
CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार पति चमरू जंघेल और उनकी पत्नी दुर्गा जंघेल सड़क पर गिर पड़े। दुर्भाग्यवश, विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक महिला दुर्गा जंघेल को कुचलते हुए निकल गई। ट्रक के नीचे कुचले जाने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
CG Accident : इस हादसे ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।