Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में नक्सली मुठभेड़,कई माओवादी लीडर के मारे जाने की खबर

Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-गढ़चिरौली जिला बॉर्डर में मंगलवार सुबह से जवानों के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है नेशनल पार्क इलाके

Update: 2025-11-11 06:46 GMT

 Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-गढ़चिरौली जिला बॉर्डर में मंगलवार सुबह से जवानों के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है नेशनल पार्क इलाके में जवानों ने नक्सली नेताओं को घेरा है। कुछ नक्सली नेताओं के मारे जाने की भी खबर है। एसपी डॉ जितेन्द्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

Bijapur Naxalite encounter: इससे पहले 5-6 नवंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगल बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हुई थी। इस दौरान जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए थे।

Tags:    

Similar News