Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 अहम फैसलों पर मुहर, बिहार में अब IG का नया पद

By :  Vpb
Update: 2026-05-20 13:25 GMT

Bihar Cabinet Meeting: पटना: बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में ग्रामीण विकास, उद्योग, खेल और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए।

ग्रामीण निकायों को बड़ी राहत

कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत ग्रामीण स्थानीय निकायों को 747 करोड़ रुपये से अधिक की राशि देने को मंजूरी दी। यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से उपलब्ध कराई जाएगी।

गया से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान

सरकार ने गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस का चयन किया गया है और 10.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

खेल और उद्योग को बढ़ावा

सहरसा, अरवल और औरंगाबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। वहीं नालंदा में 88 करोड़ रुपये की लागत से वाइल्ड राइस उत्पादन इकाई और कैमूर में एथेनॉल व पावर प्लांट लगाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली।

सुरक्षा और प्रशासनिक फैसले

राज्य की सीमावर्ती सुरक्षा मजबूत करने के लिए विशेष शाखा में IG बॉर्डर का नया पद सृजित किया गया है। इसके अलावा एसटीएफ में दक्ष पुलिसकर्मियों की लंबी प्रतिनियुक्ति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई।

Tags:    

Similar News