Bihar Board: कुछ ही देर में खत्म होगा इंतजार! आज आएगा बिहार बोर्ड इंटर-मैट्रिक कंपार्टमेंटल का रिजल्ट

By :  Vpb
Update: 2026-05-23 09:33 GMT

Bihar Board: पटना: बिहार के हजारों छात्र-छात्राओं की नजरें आज रिजल्ट पर टिकी हैं। सुबह से ही मोबाइल और वेबसाइट्स लगातार चेक की जा रही हैं, क्योंकि आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने जा रही है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय अपराह्न 4 बजे तय किया है। परिणाम बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जारी करेंगे। यह कार्यक्रम पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन में आयोजित होगा।

Bihar Board: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपने अंक देख सकेंगे। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का परिणाम interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटर-मैट्रिक कंपार्टमेंटल पोर्टल पर देखा जा सकेगा। दरअसल, यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए बेहद अहम है, जिन्हें मुख्य परीक्षा में सफलता नहीं मिली थी। अब यह परीक्षा उनके लिए एक दूसरा मौका बनकर सामने आई है, इसलिए छात्रों की धड़कनें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Tags:    

Similar News