रायपुर। बैंकों के राष्ट्रीयकरण के 56 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन छत्तीसगढ़ इकाई, रायपुर ने एम्स रायपुर को व्हीलचेयर दान कर परिसर में वृक्षारोपण किया। 

इस मौके पर एम्स  के उप निदेशक, डीन, चिकित्सा अधीक्षक  प्रोफेसर डॉ. आलोक चंद्र अग्रवाल ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और उनके कार्यबल की भूमिका को सराहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रियांक चोपड़ा और राज्य सचिव वाई गोपालकृष्ण रवि दुबे, प्रकाश चौहान, प्रवीण वर्मा, दीपक शुक्ला, गजेंद्र केसरवानी, आशीष कौशिक, अनीश डल्ला, बी.के. शिंदे, नीलेश मंडावी, श्रद्धा, प्रियंका बर्धन, प्रियंका साहू शामिल थे। और सभी 10 सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक  से  पदाधिकारि उपस्थित थेI श्री कृष्णा ने कहा है कि बैंकों  के किसी भी प्रकार के विलय/निजीकरण का  संगठन पूरजोर विरोध करेगा।
Tags: